फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इगलास के डीपीएस कॉलेज में छात्र की पिटाई के मामले में जांच समिति गठित

विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान इगलास स्थित डीपीएस डिग्री कॉलेज में छात्र के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों और थाने में दर्ज एफआईआर का संज्ञान लेते हुए कुलपति के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति को प्रकरण की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

मामला 23 नवंबर को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान का है। आरोप है कि डीपीएस डिग्री कॉलेज, इगलास में परीक्षा देने पहुंचे निष्ठा चौधरी महाविद्यालय, मुरसान, हाथरस के बीए प्रथम वर्ष के छात्र कुनाल से नकल कराने के नाम पर रुपये मांगे गए। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद कॉलेज के बाहर छात्र की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें