हादसा 23 नवंबर देर शाम करीब आठ बजे हुआ था। पूरी रात यात्री ठंड में बस के पास ही बैठे रहे। 24 नवंबर सुबह यात्री अनूप कुमार निवासी गोपालगंज ने बताया कि वह चालक के पास केबिन में बैठे थे, उसे भी चोटें आई हैं। उसके साथ एक अन्य यात्री भी केबिन में बैठा था। वह भी घायल हुआ है। यहां भूखे प्यासे बैठे हैं, पता नहीं दूसरी गाड़ी कब आएगी।
एक्सप्रेसवे पर बेलगाम दौड़ रही डग्गामार बसें
20 नवंबर रात भी एक्सप्रेसवे स्लीपर बस से ट्रक से टकरा गई थी और हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई थी। यह बस डग्गामारी से चल रही थी, जिसका पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की गई है। शनिवार शाम भी स्लीपर बस हादसे का शिकार हुई। दिल्ली से पूर्वांचल तक यह बसें डग्गामारी में दौड़ रही है।