भाजपा के सुरेंद्र दिलेर और सपा की चारु केन
- फोटो : स्वयं
खैर के नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र दिलेर ने अपनी जीत का श्रेय खैर विधानसभा क्षेत्र की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को दिया है। वहीं, सपा प्रत्याशी डॉ. चारू कैन में अपनी हार को सहजता से स्वीकार कर कमियों को सुधारने एवं क्षेत्र की जनता के बीच बने रहने की बात कही।
धनीपुर मंडी में 23 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खैर विधानसभा सीट से उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले डाक से मिले बैलेट मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद बूथवार ईवीएम मशीन की मतगणना शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर पहले राउंड से ही अपनी निकटतम सपा प्रत्याशी डॉ. चारु कैन पर बढ़त बनाने के साथ ही हर राउंड में आगे बने रहे।