शिशुपाल कैंटर चालक थे। वह नोएडा से सामान लेकर जम्मू जा रहे थे। बागपत के बड़ा गांव में हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर टकरा गया। इससे शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव डोरई निवासी 28 वर्षीय कैंटर चालक की जनपद बागपत के गांव बड़ागांव के हाईवे पर हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही रोते-बिलखते हुए परिजन बागपत के लिए चले गए हैं।
विज्ञापन
गांव डोरई निवासी शिशुपाल (28) पुत्र हरप्रसाद नोएडा स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कैंटर चालक थे। 13 दिसंबर की शाम नोएडा से सामान लेकर जम्मू जा रहे थे। जनपद बागपत में बड़ा गांव में हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर टकरा गया। इससे शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन के अनुसार वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अपने पीछे मां, पत्नी के अलावा एक पुत्री व पुत्र को वह रोता छोड़ गए हैं।