फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: धूमधाम से निकला दूज काली मेला, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा, गूंज उठे मां के जयकारे

Thu, 12 Nov 2026 11:35 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेले में मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री नवदुर्गा मंदिर से शुरू होकर नौरंगाबाद और छावनी की गलियों से गुजरी। एटा चुंगी चौराहा तक जाकर यह वापस मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
दूज काली मेला - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के नौरंगाबाद में दूज काली मेला धूमधाम और भक्ति भाव से मनाया गया। आयोजन श्री रामचन्द्र एवं कपिलेश्वर महाराज मंदिर कमेटी ने किया। संघ विभाग प्रचारक गोविंद ने केसरी पताका से मेले का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


मेले में मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री नवदुर्गा मंदिर से शुरू होकर नौरंगाबाद और छावनी की गलियों से गुजरी। एटा चुंगी चौराहा तक जाकर यह वापस मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में मां काली की झांकी और बालाजी महाराज का डोला मुख्य आकर्षण रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मां का स्वागत किया। पूरा जीटी रोड "जय मां काली" के जयकारों से गूंज उठा। यह मेला 57 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
प्रबंधक प्रियव्रत मिश्र, अध्यक्ष सत्येन्द्र मिश्र और कोषाध्यक्ष कार्तिक शर्मा ने सहयोग दिया। अंकित गुप्ता, सुभाष, दुर्गा प्रसाद सहित समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने भी योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि यह मेला तीन पीढ़ियों की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ विभाग प्रचारक गोविंद, महानगर प्रचारक रामजी, शाहजीपुर प्रचारक चंद्र शेखर, आलोक याग्निक, राहुल सिंह, भूपेंद्र शर्मा और सुनील भंडारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें