फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कुत्ते पहुंचा रहे घरों के बाहर खड़े वाहनों को नुकसान, अब कीलों वाले कवर से बच रहीं कारें

Sat, 21 Feb 2026 03:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुत्ते घरों के बाहर खड़ी कारों के कवर फाड़ देते हैं और पेंट खुरच देते हैं। वाहन स्वामियों को अब अपनी कारों को बचाने के लिए उन पर कीलों वाले कवर डालने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कीलों वाले कवर से ढंकी कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के पॉश इलाके सेंटर प्वाइंट के पास स्थित स्टर्लिंग कंपाउंड कॉलोनी के लोग इन दिनों दहशत के साये में है। यहां कुत्तों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। यही नहीं कुत्ते अब घरों के बाहर खड़ी कारों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों कीलों वाले कवर से अपने वाहनों को बचा रहे हैं।

विज्ञापन


कॉलोनी में पिछले दिनों शोकसभा (गमी) में आए रिश्तेदारों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। स्थानीय निवासी संजोली ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलोनी के एक घर में मृत्यु हो गई थी। वहां सांत्वना देने आए रिश्तेदार जैसे ही घर के बाहर निकले, खूंखार कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद से कॉलोनी में आने वाले लोगों और मेहमानों में भारी डर व्याप्त है।
स्थानीय निवासी राजन सिंह चौहान के मुताबिक, कुत्ते घरों के बाहर खड़ी कारों के कवर फाड़ देते हैं और पेंट खुरच देते हैं। हालात इतने खराब हैं कि निवासियों को अब अपनी कारों को बचाने के लिए उन पर कीलों वाले कवर डालने पड़ रहे हैं। घरेलू सहायिकाएं असुरक्षित रहती हैं। कुत्ते अक्सर हमला बोल देते हैं।

रात के समय घर से बाहर कदम रखना जान जोखिम में डालने जैसा है।- प्रतिमा वार्ष्णेय

विज्ञापन

कुत्तों का व्यवहार दिन-प्रतिदिन अधिक हिंसक होता जा रहा है।- संजय सिंह
नगर निगम खूंखार कुत्तों को दूसरी जगह छोड़े, जिससे लोग घरों से निकल सकें।- शशि
कुत्ते की समस्या के चलते अब मेहमानों को घर बुलाने में भी डर लगता है।- राजन सिंह
यहां के किसी भी निवासी ने समस्या के संबंध में नहीं बताया। अब यहां पर टीम भेजकर कुत्तों को शेल्टर होम पहुंचाया जाएगा। - डॉ. राजेश कुमार, पशु कल्याण अधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें