फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee: अटल से मिलने वाले नेता-कार्यकर्ताओं के पुराने फोटो-वीडियो एकत्र कर रही भाजपा, करेगी यह

Sun, 26 Jan 2025 06:22 PM IST
चमन शर्मा नगेश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अटलजी से जुड़े भाजपा के पुराने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के वीडियो तैयार किए जाएंगे। इनसे डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अटल जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है। इसी के तहत प्रदेश भर में 26 से 31 जनवरी तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के पुराने और यादगार फोटो और वीडियो एकत्र किए जाएंगे। इसके अलावा अटलजी के साथ कार्य करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत पर आधारित उत्तर प्रदेश में डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा का संविधान गौरव अभियान का 25 जनवरी को समापन हो गया। 26 जनवरी से पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी यादें सहेजने का कार्य शुरू करेगी। चूंकि लखनऊ, बनारस, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, गोंडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ समेत प्रदेश के कई जिले अटलजी के कार्य क्षेत्र रहे हैं। इसलिए इन जिलों में खासतौर पर अटलजी से जुड़े भाजपा के पुराने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के वीडियो तैयार किए जाएंगे। इनसे डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी, जिसे साल भर कार्यक्रम आयोजित कर दिखाया जाएगा। यह डाक्यूमेंट्री देशभर में भेजी जाएगी।

पुराने कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
भाजपा को फर्श से अर्श तक पहुंचाने के लिए पसीना बहाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को अटल जन्म शताब्दी वर्ष में सम्मानित किया जाएगा। अगले छह दिन में इन सभी नेताओं के बारे में जानकारियां एकत्र की जाएंगी। सभी जिलों में भाजपा के वर्तमान पदाधिकारी पुराने नेताओं के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे। इसके लिए सभी नेताओं की सूची तैयार की जा रही है।

अटल जन्म शताब्दी वर्ष में कई कार्यक्रम तय हैं। अटलजी से जुड़े यादगार फोटो और वीडियो एकत्र किए जा रहे हैं, जिनकी डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। इसके अलावा अटलजी से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा तथा प्रदर्शनी आयोजित की जीएंगी।- दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से 31 जनवरी तक अटलजी से जुड़ी डाक्यूमेंट्री तैयार करने के लिए पुराने फोटो और वीडियो एकत्र किए जाएंगे। साथ ही अटलजी से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। - ईं. राजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें