फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डॉक्टरों की हड़ताल चार अप्रैल को, सुबह छह से शाम छह बजे तक ठप रहेंगी निजी स्वास्थ्य सेवाएं

Mon, 03 Apr 2023 11:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में चार अप्रैल को डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। सुबह छह से शाम छह बजे तक निजी अस्पतालों में ओपीडी, इमरजेंसी, पैथ लैब आदि सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू होने के विरोध में आईएमए के आह्वान पर चार अप्रैल को अलीगढ़ के निजी क्षेत्र के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सुबह छह से शाम छह बजे तक निजी अस्पतालों में ओपीडी, इमरजेंसी, पैथ लैब आदि सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


आईएमए के प्रवक्ता डा.प्रदीप बंसल ने बताया कि संस्था के आह्वान पर सुबह से शाम तक सभी प्रकार की सेवाएं बंद रख कर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने इस कानून को लेकर सरकार से अपील की है कि निजी डॉक्टरों को इस कानून के दायरे से मुक्त किया जाए। अन्यथा आने वाले समय में और उग्र आंदोलन होंगे।

एक और कोविड मरीज पुष्ट, विधायक के घर भी हुई जांच
अलीगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में एक और मरीज इस महामारी से ग्रसित मिला। इस तरह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हो गई है। इगलास के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके परिवार के सभी छह सदस्यों की जांच की गई। 
विज्ञापन


हालांकि किसी मरीज में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इगलास विधायक पिछले काफी समय से घर में ही उपचार पा रहे हैं। उनके पैर में चोट होने के कारण वह बिस्तर पर हैं। इसी बीच वायरल बुखार के दौरान हुई जांच उन्हें कोरोना होने की पुष्टि हुई है। सोमवार को टीमों ने उनके घर पहुंचकर सभी छह सदस्यों के सैंपल लिए। इधर, मेडिकल कॉलेज में एक और मरीज को कोविड की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें