29 अगस्त को भी चिकित्सकों को मनाने की कोशिशें होती रहीं, लेकिन दूसरे दिन भी डॉक्टर हड़ताल पर रहे। बात बढ़ने पर डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के आरोपी बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र मोहम्मद मुज्तबा को निलंबित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का मानना था कि इससे डॉक्टरों का गुस्सा शांत हो जाएगा और वह काम पर लौट आएंगे। लेकिन रात तक हड़ताल जारी रही। करीब 800 मरीज इलाज न मिल पाने के कारण वापस लौट गए।
दोनों तरफ से की गईं शिकायतें
प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि मारपीट के आरोपी छात्र को निलंबित किया जा चुका है। जूनियर डॉक्टर और विधि छात्रों की तरफ से शिकायतें आ गईं हैं। उनका परीक्षण किया जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों ने जो मांगें रखीं हैं उन पर काम किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।