फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 100 शैया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नहीं मिले चिकित्सक

विज्ञापन
अतरौली में मरीजों का हाल जानते एमएलसी चौधरी ऋ​षिपाल सिंह। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर के 100 शैया अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीजों का हालचाल जानने शुक्रवार को एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह पहुंचे। वक्त वार्डों में 46 मरीज भर्ती थे। मरीजों से मिले और उनसे बात कर उपचार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्हें चिकित्सक नहीं मिले।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के दिन इमरजेंसी ड्यूटी होने के बाद भी एक बजे चिकित्सक नदारद थे। एमएलसी पहुंचने की सूचना पर चिकित्सक वहां पहुंचे। इसपर उन्हाेंने नाराजगी जताई। कहा कि भर्ती मरीजों को शासन की मंशा के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसकी शिकायत शासन में की जाएगी। सीएमओ से फोन पर वार्ता कर अस्पताल परिसर में बेहतर सफाई व्यवस्था नहीं होने की भी बात कही।

लोग बोले- 100 शैया अस्पताल महज रेफर सेंटर

अतरौली के मोहल्ला नगाइचपाड़ा और उसके आसपास के मोहल्लाें में फैले डायरिया के कारण अस्पताल में शनिवार तक 23 मरीज भर्ती थे। अस्पताल में अब तक करीब 150 मरीज उपचार पाकर घर जा चुके हैं। शनिवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह वर्मा भी अस्पताल पहुंचे। मरीज, तीमारदारों और कस्बा निवासी दीपक लोधी, अश्वनी कुमार आदि ने कहा कि जिला स्तरीय अस्पताल की सुविधाओं से लैस होने के बावजूद भी यहां चिकित्सक नहीं हैं। जो हैं वह उनमें से कुछ तो महीनों से छुट्टी पर चल रहे हैं। कुछ ड्यूटी के समय उपलब्ध नहीं होते। इससे यह अस्पताल महज रेफर सेंटर बनकर रह गया है। सीएमएस डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि जो भी चिकित्सक या स्टाफ यहां तैनात हैं। उनके द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




-डायरिया पर अब पूरी तरह नियंत्रण है। 23 मरीजों को भी रविवार सुबह तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। - डाॅ. अवनेंद्र यादव, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें