कोरोना के घटते संक्रमण के चलते अब एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार से रोजाना 150 मरीजों को देखा जाएगा। मरीजों का पंजीकरण सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक होगा।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. हारिस एम खान के अनुसार ईएनटी, बाल रोग रेडियो, डायग्नोसिस, मेडिसिन, मेड फालोअप, टीबी चेस्ट, प्लास्टिक सर्जरी, प्रसूति और स्त्री रोग, एएनसी, रेडियोथेरेपी, नेत्र विज्ञान, त्वचा विज्ञान, मनोरोग, सामान्य सर्जरी में सभी दिन, वेल बेबी क्लीनिक (मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार), मधुमेह और एंडोक्रायनोलॉजी (सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार) को 150 मरीजों को चिकित्सक देखेंगे। 75 मरीजों को विशेष ओपीडी में देखा जाएगा।