फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अप्रशिक्षित डॉक्टर ने नर्स से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 27 May 2024 05:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इंस्टाग्राम पर शबाना नाम की एक युवती से उसकी दोस्ती हुई। अपनी मजबूरी बताकर उसने अपने पास काम पर रखवाने की बात की तो उसने आदिल नर्सिंग होम जवां में काम करने के लिए बुला लिया। डाक्टर रफीक ने छेड़खानी की। इसके बाद 25 जून की दोपहर करीब एक बजे नर्सिंग होम में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत के समीप आदिल नर्सिंग होम के संचालक डाक्टर ने अपने यहां काम करने वाली एक नर्स के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को दबोच लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह फरीदाबाद में काम करती थी। इंस्टाग्राम पर शबाना नाम की एक युवती से उसकी दोस्ती हुई। अपनी मजबूरी बताकर उसने अपने पास काम पर रखवाने की बात की तो उसने आदिल नर्सिंग होम जवां में काम करने के लिए बुला लिया। 24 जून को वह नर्सिंग होम में पहुंच गई। जब वह अपना बैग रखने कमरे में पहुंची तो डाक्टर रफीक ने छेड़खानी की। इसके बाद 25 जून की दोपहर करीब एक बजे नर्सिंग होम में डाक्टर रफीक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने तत्काल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई तो थाना पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई। सुमेरा झाल के पास से आरोपी को पुलिस टीम ने दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी रफीक पुत्र स्व. रशीद जवां कस्बे के ही मोहल्ला कुरैशियान का निवासी है। बताते हैं कि वह अप्रशिक्षित डाक्टर है और अपना नर्सिंग होम संचालित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें