फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दलाल से न लें रेल टिकट, आरपीएफ चला रही जागरूकता अभियान

Mon, 10 Apr 2023 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट एवं क्राइम विंग सेल की टीम ने एजेंट आईडी की आड़ में रेलवे की ई टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले सुमित साइबर कैफे, इगलास के संचालक सुमित शर्मा को पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से ई-टिकट बनाकर बेचने पर दबोच लिया।
विज्ञापन
रेल टिकट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे टिकट की दलाली रोकने को आरपीएफ यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। अपील की जा रही है कि रेल यात्री केवल स्टेशन की अधिकृत टिकट खिड़की से ही टिकट लें, किसी दलाल से टिकट न खरीदें।

विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को आईआरसीटीसी पर्सनल यूजर आईडी पर ई-टिकट बनाकर कालाबाजारी करने वाले एक साइबर कैफे संचालक को दबोचकर जेल भेजा गया है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा के नेतृत्व में पैन इंडिया ड्राइव के तहत यात्रियों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट एवं क्राइम विंग सेल की टीम ने एजेंट आईडी की आड़ में रेलवे की ई टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले सुमित साइबर कैफे, इगलास के संचालक सुमित शर्मा को पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से ई-टिकट बनाकर बेचने पर दबोच लिया। आरोपी टिकट के नाम पर 100 से 300 रुपये तक अधिक लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से तीन टिकट कीमत 2632.15 रुपये कीमत की तीन टिकटें एवं भूतकाल की यात्रा के दो टिकट कीमत 4845.70 रुपये मूल्य के बरामद हुए। आरोपी ने पर्सनल आईडी पर लगभग छह लाख रुपये की ई टिकट का कारोबार किया है। पकड़ने वाली टीम में एसएसआई अमित चौधरी, धीरज, ओमवीर सिंह, विनोद नागर, संदीप कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें