फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत कर कमाने वाले नोटबंदी से न डरें : सांसद

Mon, 21 Nov 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद सतीश गौतम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठन अविरल धारा द्वारा नोटबंदी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र नगर में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम ने कहा कि नोटबंदी का ऐतिहासिक फैसला राष्ट्र को समर्पित है। मेहनत से कमाने वालों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस मौके  पर संस्थान के कार्यों की भी तारीफ की।
विज्ञापन


सांसद ने यह भी कहा कि वह अविरल धारा के संस्थापक अतुल सिंह और उनकी टीम को प्रधानमंत्री मोदी से मिलवाएंगे और साथ ही साथ अविरल धारा के सभी सदस्यों को लोकसभा कार्रवाई देखने का निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ रिसर्च अधिकारी एवं अविरल धारा के संरक्षक एससी आर्या का संदेश मंच संचालक कपिल देव भारद्वाज ने पढ़कर सुनाया। अविरल धारा के संस्थापक अतुल सिंह ने कहा कि लोग सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। धैर्य रखें और बैंकर्स के साथ अच्छा व्यवहार करें, जिससे कार्यों को सहजतापूर्वक किया जा सके।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष कपिल कु मार सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य, सह संस्थापक सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, चौ. नत्थी सिंह, राजकुमार सिंह तोमर, राजीव शर्मा, अंकित ठाकुर, प्रदीप सिंह, सुमित शर्मा, सचिन, छाया, नेहा, अनामिका, पूजा, भावना, मधु, पवित्रा, पंकज, अन्ना, रश्मि, सोनम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें