फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकराव का रास्ता न अपनाएं छात्र : फातिमी

Fri, 04 May 2018 03:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातिमी ने आंदोलित एएमयू छात्रों से कहा कि किसी भी कीमत पर टकराव का रास्ता न अपनाएं। वे ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे दूसरा फायदा उठा ले जाएं। फातिमी एएमयू छात्रसंघ के सचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद फातिमी गुरुवार को एएमयू के बाब-ए-सैयद पर आयोजित छात्रों की धरना सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एएमयू छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और धैर्य बनाए रखने के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर लोग आते हैं और इतना हंगामा करा देते हैं।

यहीं हमारी शिकस्त है। एएमयू छात्र संघ के सचिव रह चुके मोहम्मद फातिमी ने छात्रों को सुझाया कि इस आंदोलन से पढ़ाई पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहनी चाहिए। उन्होंने पढ़ाई और लड़ाई साथ-साथ का नारा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के क्षेत्र का उपचुनाव हार चुके लोगों से सावधान रहें। अन्यथा उनका फायदा होगा। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज की घटना के बाद भी पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को आजीवन मानद सदस्यता प्रदान करने से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए था, जो नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अपने कैंपस का माहौल खराब नहीं होने दें। पूरी अलीग बिरादरी आपके साथ है। छात्रों से कहा कि जरूरत है तो लाठीचार्ज मामले में वकील से राय लेकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें