फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुद्ध सिंह के भाई के डीएनए का नमूना वापस आया

Wed, 02 Oct 2024 05:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गिलोंदपुर में 30 साल बाद घर के आंगन से बरामद हुए बुद्ध सिंह के कंकाल से मिलान के लिए भेजा गया उनके भाई मिहीलाल के डीएनए का नमूना आगरा की प्रयोगशाला से वापस आ गया है। पुलिस अब अन्य परिजनों के डीएनए का नमूना लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि बुद्ध सिंह के सबसे छोटे बेटे पंजाबी सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 26 सितंबर को घर के आंगन में खोदाई के दौरान कंकाल बरामद किया था। पंजाबी सिंह ने अपने ही भाई प्रदीप व मुकेश, मां उर्मिला व गांव के राजवीर के खिलाफ पिता की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को दबाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।



पुलिस ने कंकाल की पहचान पुख्ता करने के लिए शनिवार को बुद्ध सिंह के भाई मिहीलाल और बेटे पंजाबी सिंह का नमूना लिया था। इन नमूनों को जांच के लिए आगरा की प्रयोगशाला भेजा गया था। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि बुद्ध सिंह के भाई के डीएनए का नमूना वापस आ गया है। अब अन्य परिजनों के डीएनए के नमूने लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें