फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ई-रिक्शा चालक के हाथ-पांव बांधकर नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली पकड़ने के लिए साथ ले जाए गए ई-रिक्शा चालक के हाथ पैर बांधकर नहर में फेंक दिया गया। सोमवार को अलीगढ़ से ई-रिक्शा चालक सवारियां लेकर छेरत आया था। सवारियां उतारने के बाद वहां उसे चार से पांच लोग मिले। कहने लगे जवां नहर पर मछली पकड़ने जाना हैै। 400 रुपये में रिक्शा तय कर वह उसे छोटी जवां की नहर पर ले गए। वहां उसके हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया और भाग गए।
विज्ञापन



दोपहर लगभग दो बजे कुछ महिलाएं बकरी चराने नहर पर गईं तो उन्हें कराहने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि युवक नहर में पड़ा है, जिसके हाथ-पांव बंधे हैं। सूचना पर सभासद छत्रपाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला गया। उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर आ गए और पुलिस को बिना सूचना दिये उसे अपने साथ ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें