फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः ईवीएम वेयर हाउस पहुंचीं डीएम, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करके वापस आती डीएम सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमले में तैयारियां शुरू होने लगी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, जो भी कमियां एवं अधूरे कार्य हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने वीवीपैट, ईवीएम मशीनों को संरक्षित रखने के संबंध में अपर जिलाधिकारी नगर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फ ायर ब्रिगेड व्यवस्था, विद्युत उपकरणों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि वेयर हाउस के आसपास विद्युत के खुले तार नहीं रहने चाहिए। वेयर हाउस में समुचित जानकारी का बोर्ड लगाने के लिए कहा। बोलीं..शासकीय भवनों के आसपास एवं अंदर समुचित सफ ाई होनी चाहिए। मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी से निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रपत्र, वोटर लिस्ट भंडार की समुचित व्यवस्था करने को कहा।
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी एवं एडीईओ कौशल कुमार से कहा कि वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी में बैकअप रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही समय-समय पर रिकार्डिंग को भी चेक किया जाए। उन्होंने वेयर हाउस में वर्तमान में प्रगति पर चल रहे फ ायर ब्रिगेड सिस्टम का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। प्रथम तल पर बने हॉल के प्रवेश द्वार पर ग्रिल लगाने के साथ ही सभी दरवाजों के बाहर भी सुरक्षा मानकों को दृष्टिगत रखते हुए ग्रिल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, मंडी सचिव सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें