फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महीनों बाद चमचमाया कलेक्ट्रेट, सीएम योगी के लिए फूलों से सजा डीएम कार्यालय; फरियादी लौटाए गए

Mon, 22 Jun 2026 03:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुख्यमंत्री के दौरे और सुरक्षा व्यवस्था का असर आम फरियादियों पर भी पड़ा। कलेक्ट्रेट पहुंचे कई लोगों को अधिकारियों से मिलने और अपनी शिकायतें दर्ज कराने का मौका नहीं मिल सका। सुरक्षा कारणों और वीआईपी कार्यक्रमों के चलते उन्हें वापस लौटा दिया गया। इससे कुछ फरियादी निराश भी नजर आए।
 
विज्ञापन
फरियादियों को डीएम कार्यालय से लौटाया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर की तस्वीर ही बदल दी। महीनों बाद जिला अधिकारी कार्यालय पूरी तरह सजा-संवरा नजर आया। मुख्य द्वार से लेकर कार्यालय परिसर तक विशेष सजावट की गई। फूलों की मालाओं, साफ-सफाई और रेड कारपेट ने कलेक्ट्रेट को नया रूप दे दिया।

विज्ञापन


मुख्य प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया था। कार्यालय परिसर में जगह-जगह साफ-सफाई की व्यवस्था दिखी। अधिकारियों और कर्मचारियों की चहल-पहल के बीच पूरा परिसर वीआईपी मूवमेंट के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना था कि दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री के पिछले दौरे के बाद पहली बार कलेक्ट्रेट इतना व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई दिया है।
हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे और सुरक्षा व्यवस्था का असर आम फरियादियों पर भी पड़ा। कलेक्ट्रेट पहुंचे कई लोगों को अधिकारियों से मिलने और अपनी शिकायतें दर्ज कराने का मौका नहीं मिल सका। सुरक्षा कारणों और वीआईपी कार्यक्रमों के चलते उन्हें वापस लौटा दिया गया। इससे कुछ फरियादी निराश भी नजर आए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने पहले से ही तैयारियां तेज कर दी थीं, जिसका असर सोमवार को कलेक्ट्रेट के बदले हुए स्वरूप में साफ दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें