फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh news: डीएम ने प्रतियोगियों को दिए टिप्स, कहा आईएएस बनने की आग पैदा करो

Fri, 27 Jan 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आईएएस बनने के लिए टिप्स दिए।  डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आईएएस बनने की आग पैदा करो और इस आग को तब तक ना बुझने दो, जब तक सफलता आपके हाथों में ना लग जाए। 
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामघाट रोड स्थित कुमार प्लाजा में अलीगढ़ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आईएएस बनने के लिए टिप्स दिए।  डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आईएएस बनने की आग पैदा करो और इस आग को तब तक ना बुझने दो, जब तक सफलता आपके हाथों में ना लग जाए। 

विज्ञापन


उन्होनें बताया कि बचपन में मां बाप के बताए हुए रास्ते को लेकर शिक्षक बनने निकले थे, लेकिन आईएएस बनने की ऐसी आग लगी कि सिविल सर्विस की परीक्षा को पास कर ली। कई बार नेट, जेआरएफ का एग्जाम भी क्वालीफाई किया, लेकिन अपनी दादी मां की स्टोरी भी सफलता के पड़ाव में सहयोग के रूप में सकारात्मक साबित हुई। स्कॉलरशिप और पढ़ाई के दम पर सिविल सर्विस की पढ़ाई की और एक जुनून के आधार पर अपने मुकाम को छुआ। 

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि एकेडमी के माहौल से यह बच्चे कल के आईएएस और पीसीएस अधिकारी बनेंगे। एकेडमी के निदेशक डीआर यादव ने छात्रों की सफलता के लिए प्रत्येक स्तर पर अच्छी पढ़ाई देने और 2023 में अच्छे रिजल्ट की उम्मीद में बेहतर सुविधाएं देने का छात्रों से वादा किया। सेमिनार में प्रमोद यादव, शिवम शास्त्री, अजय प्रताप, हिमांशु दीक्षित, प्रवेज दिलानी, पूजा, आशी, रितिक, रितेश, कृति, मोहित, लइक, ज्योति, आदित्य, खुशी, अमन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें