फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नवीन औद्योगिक आस्थान ख्यामई पर डीएम ने जताई नाराजगी, काम समय से गुणवत्ता पूर्ण करने के दिए निर्देश

Tue, 09 Jun 2026 06:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नवीन औद्योगिक आस्थान ख्यामई को लेकर अलीगढ़ डीएम अविनाश कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नवीन औद्योगिक आस्थान ख्यामई पर डीएम ने जताई नाराजगी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 9 जून को नवीन औद्योगिक आस्थान ख्यामई का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खैर-सोमना रोड से ख्यामई औद्योगिक आस्थान तक प्रस्तावित 3.5 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी संपर्क सड़क की प्रगति की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूमि सीमांकन पूरा होते ही भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें