मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे. को रोल मॉडल मानकर बालिकाएं आगे बढ़ें। डॉ. नीरज सोमवार को सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित लिंग संवेदीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बालक-बालिकाओं में भेद नहीं करना चाहिए।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात 1000 प्रति बालक के सापेक्ष 1017 बालिकाएं तक पहुंच गई हैं। हमारी बेटियां हमारी पहचान पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. वीके राजपूत, डॉ. अमित, डॉ. दुर्गेश, डॉ. खानचंद, डॉ. रागिनी, कंचन, पूजा, गीतू हरकुट आदि मौजूद थे। ब्यूरो