फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आरएसएस-भाजपा नेताओं ने किया दस सीटों का मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक के साथ-साथ भाजपा के सह प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में अलीगढ़ एवं हाथरस के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान हाथरस विधान सभा क्षेत्र की प्रत्याशी अंजुला माहौर के विरोध में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित एक होटल में सोमवार की रात्रि में भाजपा एवं आरएसएस की बैठक हुई। इसमें आरएसएस के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र और भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया के अतिरिक्त अलीगढ़ एवं हाथरस के सभी विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी मौजूद थे। इसमें हाथरस की प्रत्याशी अंजुला माहौर के विरोध की गूंज सुनाई दी। स्थानीय समन्वयक द्वारा इसकी जानकारी शीर्ष पदाधिकारियों को दी गई। होटल के बाहर हाथरस से पहुंचे लोगों ने अंजुला माहौर के खिलाफ नारे लगाए। कुछ लोग सिकंदराराऊ प्रत्याशी वीरेंद्र राणा पर भी एतराज कर रहे थे। इतना जरूर चर्चा है कि हाथरस के मामले पर विचार का आश्वासन मिला है। बैठक में हाथरस से सीमा उपाध्याय एवं चिराग उपाध्याय, अंजुला माहौर एवं वीरेंद्र राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें