उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की बैठक महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत चार पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के वार्षिक निर्वाचन की बैठक महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज में हुई। प्रांतीय संरक्षक बनवारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन
40 विद्यालयों से लगभग 150 शिक्षक प्रतिनिधि ने जिला निर्वाचन में भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने जिला कार्यकारिणी के निर्विरोध गठन पर मुहर लगा दी। डीके सिंह को दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। जिला कार्यकारिणी में डॉ जगवीर सिंह मंत्री, रवीकांत सिंह कोषाध्यक्ष, राम निवास संगठन मंत्री चुना गया।
इस दौरान प्रांतीय संरक्षक बनवारी लाल शर्मा, प्रांतीय मंत्री डॉ दिनेश चंद्र पचौरी, मण्डल अध्यक्ष पूरन सिंह, जिला संरक्षक महाराज सिंह, उपाध्यक्ष ललित मोहन सिंह, भगवान स्वरूप, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।