फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कड़ाके की सर्दी में मनेगा नए साल का जश्न, मौसम विभाग की चेतावनी

Sun, 25 Dec 2022 03:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिसंबर समाप्ति पर है, नया साल आने वाला है। मौसम ने कोहरे से ठंड को और बढ़ा दिया है। अभी ठंड और बढ़ेगी। नए साल पर अलीगढ़ का तापमान और कम होगा। नए साल का जश्न कड़ाके की ठंड के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल का जश्न इस बार कड़ाके की ठंड के साथ होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो रहीं हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. राम पलट सिंह के मुताबिक दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत का तापमान वर्तमान तापमान से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है। पश्चिमोत्तर में अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बनकर तैयार है।

विज्ञापन


 27 दिसंबर तक यह हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान तक पहुंचेगा। इसके चलते वहां हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होगी। बारिश की नमीं और बर्फ की ठंड लेकर पछुआ हवाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेंगी। इसके चलते अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

वर्तमान में अधिकतम 21.8 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस की बीच है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पछुआ हवाओं की रफ्तार सात से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। दोपहर में पूर्वी हवाएं चल रहीं हैं, जो बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी लेकर आ रही हैं। उच्च वायुदाब के चलते यह नमीं कोहरे में बदल रही है। कोहरे और ठंड में ट्रेनों का देरी से आने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें