फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Railway Station: पूर्वा एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त फिसला पैर, गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत

Fri, 04 Jul 2025 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिव कुमार को किसी काम से कानपुर जाना था, इसके लिए वह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसल जाने  से शिवकुमार सिर के बल जा गिरे ।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हालत सामान्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर 4 जुलाई रात करीब 8:30 बजे पूर्वा एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से गिर जाने से कासगंज में तैनात  हेड कांस्टेबल की माैत हो गई। वर्तमान में उनकी तैनाती कासगंज पुलिस लाइन में थी। दो दिन पहले वह छुट्टी लेकर खैर कोतवाली में रह रहे पत्नी व बच्चों से मिलने आए थे। उन्हें किसी काम से कानपुर जाना था, इसके लिए वे स्टेशन पहुंचे थे। 

विज्ञापन


हादसे की खबर पाकर खैर से पत्नी व बच्चे व आगरा से परिजन देर रात अलीगढ़ आ गए। रात में ही शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। मूल रूप से जनपद आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव सरसा निवासी शिवकुमार चाहर (35) पुलिस विभाग में 2011 बैच के सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। कासगंज से पहले उनकी तैनाती कोतवाली खैर में थी। अभी भी शिव कुमार की पत्नी और बच्चे खैर कोतवाली में ही सरकारी आवास में रहते थे। 

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि दो दिन पहले शिव कुमार छुट्टी पर खैर आए हुए थे। उन्हें किसी काम से शुक्रवार को कानपुर जाना था। इसके लिए वह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचे थे। रात 8:30 बजे पूर्वा एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से वे सिर के बल प्लेटफार्म पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में पत्नी व आगरा में अन्य परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें