अलीगढ़ शहर में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर स्कीम लागू कर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। यातायात के लिहाज से डायवर्जन भी लागू किया गया है।
दिवाली 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां 11 नवंबर को देर रात तक होती रहीं। जोश व उत्साह के बीच त्योहार में किसी तरह का खलल न पड़े। इसे लेकर सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील शहर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर 16 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर पर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस सर्किल बार जोन पर एसडीएम व सीओ की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अलावा, यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया है। शनिवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सतर्कता और चौकसी के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा फोकस मिश्रित आबादी वाले इलाकों में रखने को कहा गया है। पुलिस मित्र व एसपीओ भी सक्रिय किए गए हैं।
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार शहर को पीएसी के साथ अतिरिक्त पुलिसकर्मी देकर सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पीएसी लगाई गई है। अभी दीपावली तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। दिनभर पुलिस शहर में सक्रिय है। सांप्रदायिक दृष्टि से जरूरी प्वाइंटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर है।
विज्ञापन
शहर में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर स्कीम लागू कर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। यातायात के लिहाज से डायवर्जन भी लागू किया गया है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
बाह्य डायवर्जन-सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक
दिल्ली रोड, पलवल रोड, कानपुर रोड, एटा रोड, आगरा, मथुरा रोड, रामघाट, बुलंदशहर रोड से आने वाले सभी भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बाईपास से ही गुजरेंगे।
आंतरिक डायवर्जन-दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक
सेंटर प्वाइंट की ओर जाने वाले सभी मार्गों से सभी ई रिक्शा, चौपहिया, ऑटो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित। इस बाजार के लिए मधेपुरा रिजर्वेशन काउंटर, मैरिस रोड, एसबीआई तिराहा के पास पार्किंग होगी। महावीरगंज/रेलवे रोड बाजार की ओर जाने वाले सभी रास्तों से सभी ई-रिक्शा/टैम्पो/चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित।
पार्किंग
दीनदयाल अस्पताल व स्टेडियम के बाहर, टाइगर लॉक के बाहर, तहसील भवन के बाहर, नौरंगीलाल के बाहर, सासनी गेट बीमा अस्पताल के बाहर, आगरा रोड चिरंजीलाल के बाहर, खैर रोड बस अड्डे के बाहर, मथुरा रोड पर एटू जैड के बाहर।
गोवर्धन शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था
शोभायात्रा के समय गूलर रोड से बारहद्वारी की तरफ, मीरूमल से बारहद्वारी की तरफ, अब्दुल करीम से मीरूमल की तरफ, मामूभांजा से मीरूमल की तरफ, कवरकुत्ता तिराहे से मीरूमल की तरफ, सासनीगेट चौराहे से कम्पनीबाग चोराहे की तरफ, अचलताल से दुबे पढ़ाव की तरफ, समस्त प्रकार के वाहन तत्समय प्रतिबंधित किए जाएंगे।