दीपावली के बाद गोवर्धन के दिन निकाली जाने वाली शोभायात्रा के समय गूलर रोड से बारहद्वारी की तरफ, मीरूमल से बारहद्वारी की तरफ, अब्दुल करीम से मीरूमल की तरफ, मामूभांजा से मीरूमल की तरफ, कबरकुत्ता तिराहे से मीरूमल की तरफ, सासनी गेट चौराहे से कंपनीबाग चौराहे की तरफ, अचलताल से दुबे पड़ाव की तरफ, समस्त प्रकार के वाहन उसी समय प्रतिबंधित किए जाएंगे।
शहर में नो-इंट्री समय (सुबह 7 से रात 10 बजे तक) में भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, डम्फर आदि का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इनका संचालन रात्रि में ही हो सकेगा। एंबुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहन उक्त प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
जेल में भैयादूज की तैयारियां शुरू, बाहर से नहीं जाएगी मिठाई
दिवाली का त्योहार मनाने के साथ-साथ जेल में भैयादूज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन बंदियों से मुलाकात के लिए आने वाली बहनों की भीड़ को देखकर इंतजाम किए जा रहे हैं। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बिजेंद्र सिंह के अनुसार भैयादूज के मौके पर मुलाकात कराई जाएगी। जेल में सुरक्षा कारणों से बाहर से मिठाई लाना प्रतिबंधित रहेगा। जेल में ही मिठाई बनवाई जा रही है। सिर्फ तिलक के लिए रोली-चावल व अन्य पूजा सामग्री ही मान्य होगी।