फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तलाकशुदा महिला ने की आत्महत्या, बेटी के साथ रहती थी मायके में, मौत पर परिवार ने साधी चुप्पी

Sat, 10 Jun 2023 08:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बन्नादेवी आईटीआई रोड की 36 वर्षीय आरती की शादी 18 वर्ष पहले हुई थी। पिछले कुछ समय से तलाक के बाद वह मायके में अपनी बेटी के साथ रह रही थी और जीटी रोड के एक शोरूम पर काम करती थी। शुक्रवार सांय घर आने के कुछ देर बाद उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
खाया जहर प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड इलाके में तलाकशुदा महिला ने शुक्रवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजन आत्महत्या पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मगर पुलिस जांच में उजागर हुआ है कि वह अपनी 10 वर्ष की बच्ची के साथ मायके में रहती थी और पारिवारिक कलह के तथ्य सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


बन्नादेवी आईटीआई रोड की 36 वर्षीय आरती की शादी 18 वर्ष पहले हुई थी। पिछले कुछ समय से तलाक के बाद वह मायके में अपनी बेटी के साथ रह रही थी और जीटी रोड के एक शोरूम पर काम करती थी। शुक्रवार सांय घर आने के कुछ देर बाद उसने जहर खा लिया। इस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस पूछताछ में भी परिवार आत्महत्या के कारणों पर चुप्पी साधे हुए है। जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल शव परिवार को सौंप दिया गया है। मामले में जांच जारी है। अभी तक घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। किसी तरह की तहरीर भी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें