अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य आयोजन मलखान सिंह जिला अस्पताल में जिला अस्पताल के सहयोग से होगा। वहीं गभाना में टोल प्लाजा पर सत्यमन मानव सेवा संस्था गभाना के सहयोग से आयोजित होगा। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में सामाजिक संगठन बढ़ चढक़र हिस्सा लेने की तैयारी में हैं।
जिला मलखान सिंह अस्पताल की सीएमएस डॉ.नीता कुलश्रेष्ठ का कहना है कि कोरोना जैसी महामारी के बाद रक्त की कमी इस तरह के आयोजनों से पूरी होती है। इस आयोजन में 18 से 65 वर्ष आयु के लोग रक्तदान कर सकते हैं। सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी का कहना है कि इस अभियान में सामाजिक संगठन सहयोग करें और जरूरतमंद लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करें। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह द्वारा किया जाएगा।
ये हैं सहयोगी
रोटरी क्लब अलीगढ़ पैंथर, श्री द्वारकेश चैरिटेबिल ट्रस्ट हरदुआगंज, सत्यमन मानव सेवा संस्था गभाना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, हैंडस फॉर हैल्प, अग्रवाल युवा संगठन,डेरा सच्चा सौदा अलीगढ़, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स अलीगढ़, आरएसएस इगलास, भाविप मयूरी शाखा, रोबिन हुड आर्मी, द होप हॉस्पिटल, बाबा दीप सिंह सेवा सोसाइटी, रूसा हॉस्पिटल, धर्मसमाज महविद्यालय, श्री वाष्र्णेय महाविद्यालय, आरएसएस सासनी, आरएसएस सिकंदराराऊ
श्री बालाजी सेवा समिति छर्रा, करणी सेना, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फफाला, इन्रव्हील क्लब-रोटरी क्लब सासनी, परशुराम सेवा संस्थान गोंडा, मानव कल्याण सेवा संस्थान, सर्वोपयोगी इंटर कालेज पलसेड़ा, लायंस क्लब अलीगढ़ उड़ान, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अतरौली, उम्मीद सामाजिक संस्था, सर्व शक्ति सेवा संस्थान, शुभम हॉस्पिटल सारसौल, एचडीएफसी बैंक अलीगढ़, आरएसएस अलीगढ़, सावन कृपाल रुहानी मिशन, संत निरंकारी सत्संग भवन
मानवता का कल्प वृक्ष समिति जट्टारी, सैनी समाज, ज्ञान महाविद्यालय, लायंस क्लब अलीगढ़ उपकार, आर्यावर्त बैंक सेंटर प्वाइंट, भारतीय जीवन बीमा निगम, जूनियर चैंबर इंटरनेशनल अलीगढ़, सिंधी युवा संगठन अलीगढ़, रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी, आदर्श ग्राम विकास समिति नगलिया पला सल्लू