फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, बाइक से जा रहे थे ससुराल

Mon, 21 Aug 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिजनों के अनुसार भाजपा नेता तीज पर बाइक से अपनी ससुराल मथना जा रहे थे। कस्बे में विद्युत उपकेंद्र के सामने अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक दिनेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जट्टारी कस्बे में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सड़क हादसे में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दिनेश (42) पुत्र वीरेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


उनके निधन पर सांसद सतीश गौतम, राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गांव नागर खुर्द में शव का अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पत्नी व बेटी-बेटे को रोता छोड़ गए हैं।

परिजनों के अनुसार भाजपा नेता तीज पर बाइक से अपनी ससुराल मथना जा रहे थे। कस्बे में विद्युत उपकेंद्र के सामने अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की कहने पर उन्हें जेवर के एक अस्पताल में भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें