फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंडलीय टीम ने परखे स्वास्थ्य केंद्रों पर इंतजाम

Sun, 25 Feb 2024 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करतीं अपर निदेशक स्वास्थ्य।  संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मंडल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की मंडल स्तरीय टीम ने शनिवार को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव मंस्या और सरूपा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




टीम ने सीएचसी सादाबाद में चेक लिस्ट के मुताबिक एफआरयू, ओटी, बीपीएम यूनिट, ओपीडी, लैब, एनसीडी आदि का निरीक्षण करते हुए मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। यहां प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत किए जा रहे टीकाकरण व अन्य कार्यों की समीक्षा की। महिला मरीजों से भी पूछताछ की। मरीजों ने बताया कि समय से फल आदि दिए जा रहे हैं।



एबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। गांव मंस्या में स्वास्थ्य उपकेंद्र के रखरखाव को देखकर टीम ने प्रसन्नता जाहिर की। अभिलेखों की जांच के दौरान निर्देश दिए कि मासिक ओपीडी के लिए अलग-अलग बीमारियों के नामों की मोहर बनवाई जाए। गांव सरूपा में टीम ने देखा कि एएनएम कार्यकर्ता के पास ई कवच पोर्टल पर बच्चे की फीडिंग होनी थी, लेकिन बताया गया कि टेबलेट मरम्मत के लिए गया है। टीम में डॉ. सुप्रीम सागर, डॉ. शोएब के अलावा सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह, बीपीएम जगन्नाथ शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें