फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांकरा में पक्का गंगा घाट निर्माण न होने पर प्रदर्शन

Sun, 25 Feb 2024 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकरा गंगा घाट पर्यटन विकास सेवा समिति की शनिवार को गांव सिकंदरपुर में बैठक हुई। इसमें सांकरा गंगा पुल के नीचे पक्का घाट, महिला स्नानार्थियों के लिए कमरा और सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग अब तक पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन किया गया। हाथों पर स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए हुए लोगों ने गंगा तट पर स्थित राजा शंकर सिंह के किले को पर्यटन स्थल का दर्जा दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन




सांकरा गंगा घाट पर्यटन विकास सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि बदायूं, बरेली, संभल, मुरादाबाद, अलीगढ़ आदि को जोड़ने वाले सांकरा मिठनपुर गंगा पुल का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जनपद का यह इकलौता गंगा तट है। इस गंगा तट का विकास होना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता शंकर पाल सिंह और संचालन अवधेश कुमार ने किया।



महावीर सिंह, कप्तान सिंह, बबलू सिंह, उपेंद्र कुमार, धीरीसिह, अवनेश कुमार, रीतेश कुमार, नरेश कुमार, संतोष कुमार, अवधेश कुमार, भूदेव सिंह, दलबीर सिंह, वीरेश कुमार, शिवम कुमार, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें