फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 दिन में आधा किमी भी नहीं बना डिवाइडर

Mon, 24 Apr 2017 01:50 AM IST
आशीष निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
तालसपुर पुलिया से हरदुआगंज तक बन रहा डिवाइडर 120 दिन में आधा किमी का सफर तय नहीं कर पाया है। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए 24 अप्रैल को होने वाली उद्योग बंधुओं की बैठक में मामला रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव एवं एक्सईएन डीएस भदौरिया ने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर 25 अप्रैल तक हर सूरत में निर्माण पूरा करने की चेतावनी दे डाली है।

 तालानगरी के उद्यमियों की मांग पर विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व अवस्थापना निधि के 22 करोड़ के 55 कामों में तालानगरी क्षेत्र में तालसपुर पुलिया से हरदुआगंज तक तीन फुट चौड़ा एवं एक फुट ऊंचा डिवाइडर निर्माण शुरू कराया था। करीब 15 लाख के इस काम को 10 अप्रैल तक पूर्ण हो जाना था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हुई
डिवाइडर निर्माण के चलते अब तक आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अंधेरे में अधूरा डिवाइडर न दिखने के कारण बारात से भरी बस डिवाइडर के बीच में जा घुसी थी। इससे एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए। इससे पूर्व एक कार भी अधूरे डिवाइडर का शिकार बनी तो बाइक एवं छोटा हाथी समेत कई अन्य वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


तयशुदा वक्त में डिवाइडर निर्माण न कर पाने पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। 25 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने की चेतावनी दी गई है।
-डीएस भदौरिया, एक्सईएन एवं सचिव एडीए 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें