फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल इंडिया के तहत अल्हदादपुर में बना जिले का पहला स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल इंडिया योजना के तहत धनीपुर ब्लॉक के अल्हदादपुर गांव की करीब 40 बीघा जमीन पर 6.10 करोड़ रुपये की लागत से पहला स्टेडियम बनकर तैयार है। जिसे युवा विभाग को हस्तांतरण भी कर दिया है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्टर कॉरपोरेशन ने साढ़े तीन साल में यह स्टेडियम बनाकर तैयार किया है। महानगर में रामघाट - कल्याण मार्ग स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोट्र्स स्टेडियम के बाद यह जिले का दूसरा बड़ा स्टेडियम है। प्रदेश सरकार ने 2018 में खेलो इंडिया के तहत इस स्टेडियम के लिए अल्हदादपुर गांव का चयन किया था। स्टेडियम का दो चरणों में निर्माण हुआ है। पहले चरण में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स और लॉन टेनिस के साथ ही इंडोर गेम्स, बैडमिंटन, टेबिल- टेनिस, बिलियर्ड् स्नूकर की सुविधाएं दी गई हैं। दूसरे चरण में मैदान से जुड़े कार्य पूरे कराए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि दो दिन पहले ही स्टेडियम युवा कल्याण विभाग को मिला है। जल्द ही स्टेडियम का लोकार्पण होगा । इससे कि यहां खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधाएं मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें