फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआगंज में बनेगा जिले का पहला सरकारी साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Tue, 25 Jul 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
महिमा मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अब तक मात्र निजी कूड़ा निस्तारण प्लांट एटूजेड पर निर्भर जनपद में अब जल्द ही सरकारी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट आकार लेने जा रहा है। हरदुआगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बनने जा रहे इस प्लांट के लिए गांव  हरदुआ में पानी की टंकी के पास साढ़े पांच बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत प्रशासन जल्द ही इसके लिए कार्य योजना बनाने जा रहा है। कार्य योजना तैयार होने के बाद एस्टीमेट बनेगा और उसके बाद उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। 

हरदुआगंज में पहला सरकारी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनवाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। प्लांट के लिए हरदुआ गांव के समीप पानी की टंकी के पास की साढ़े पांच बीघा भूमि चिह्नित कर ली गई है। महिमा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी हरदुआगंज
विज्ञापन


जिले में अब तक कूड़ा निस्तारण व्यवस्था आगरा रोड स्थित निजी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के इर्द-गिर्द घूम रही थी। हाल ही में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस प्लांट में जाकर कूड़ा निस्तारण व्यवस्था के साथ प्लांट की क्षमता का भी जायजा लिया था, लेकिन निजी संस्था होने के कारण तमाम दिक्कतें आ रही थी। 

प्लांट में जिले भर का कूड़ा रीसाइकिल करने के लिए जगह-जगह क्लस्टर बनाने की योजना बनी है। इसमें दो तीन नगर पंचायत अथवा अन्य क्षेत्रों के आसपास के इलाकों का एक क्लस्टर बनाया जाएगा। सारा कूड़ा इसी क्लस्टर में एकत्र कर उसे हरदुआगंज स्थित मुख्य प्लांट को भेजा जाएगा। इसके लिए सभी नगर पंचायतों से जमीन मांगी गई है। अब तक मात्र विजयगढ़ एवं हरदुआगंज नगर पंचायत में जमीन मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें