फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन बेपटरी
- फोटो : अमर उजाला
थाना बन्नादेवी के मेहरावल स्टेशन के समीप दो युवक ईएमयू पैसेंजर की चपेट में आ गए। मौके पर दोनों युवकों की मौत हो गई। यह देख स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। खबर पाकर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वाकया सोमवार शाम का है। 30 वर्षीय लोकेश पुत्र भागीरथ व 22 वर्षीय विनय कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी इलियासपुर नगरिया के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक शाम को मेहरावल स्टेशन से तकरीबन 30 मीटर पीछे रेवले ट्रैक क्रॉस कर रहे थे, तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही ईएमयू पलवल पैसेंजर की चपेट में आ गए।
युवकों के कान में लीड लगी हुई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मौके पर हलचल मच गई। इसकी जानकारी तत्काल जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना स्थल पर ग्रामीणों का ताता लग गया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।