जिलाध्यक्ष गौरी पाठक ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर परिसर में अपनी वाहिनी की तमाम सदस्यों के साथ अलीगढ़ से मथुरा पहुंच कर शंखनाद करने का उद्घोष किया था।
अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष गाैरी पाठक द्वारा 6 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मभूमि पर जाकर शंखनाद करने का एलान किया गया था। इस पर पुलिस सुबह ही इनके एडीए स्थित घर पर पहुंच गई और नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
महासभा की जिलाध्यक्ष गौरी पाठक ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर परिसर में अपनी वाहिनी की तमाम सदस्यों के साथ अलीगढ़ से मथुरा पहुंच कर शंखनाद करने का उद्घोष किया था। इसको लेकर मथुरा पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया । मथुरा कूच करने की खबर पर सीओ प्रथम अभय पांडे के नेतृत्व में सासनीगेट पुलिस एडीए काॅलोनी पहुंच गई।
जहां महासभा की जिलाध्यक्ष गाैरी पाठक को नजरबंद कर लिया गया और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें मथुरा जाने से रोक दिया। सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर एहतियातन नजरबंद किया गया था ।