अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रों ने 6 दिसंबर को बांह पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया।
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद एकत्र हुए छात्रों ने कहा कि मुस्लिमों के साथ इंसाफ नहीं किया गया। वर्शिप एक्ट का हवाला देते हुए छात्रों ने कहा कि एक बार फिर देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की जा रही है। अयोध्या के बाद अब संभल की मस्जिद, अजमेर दरगाह सहित अन्य मस्जिद और दरगाहों के नीचे मंदिर बताकर उसके सर्वे की मांग की जा रही है।
छात्रों का कहना है कि 6 दिसंबर मुस्लिमों के लिए हमेशा काला दिवस ही रहेगा और उनके दिलों में हमेशा मस्जिद रहेगी। छात्रों ने कहा कि वह सुप्रीमकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। मगर देश का मुसलमान आयोध्या को घटना को कभी नहीं भूल सकता।