फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल भी कोविड अस्पताल में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल को भी कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग को इस पर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने बताया कि जिले में बुधवार रात तक 204 व्यक्ति कोविड-19 से पॉजिटिव आए थे। मंडलायुक्त ने बेड की उपलब्धता पूछी तो जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मलखान सिंह जिला अस्पताल को तत्काल प्रभाव से कोविड डेडिकेटेड अस्पताल घोषित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तत्काल समस्त व्यवस्थाओं तथा पैरा मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करेंगे।
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में खुद का ऑक्सीजन प्लांट है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। यहां 230 बेड हैं, जिसमें 85 बेड ऑक्सीजन सहित हैं। मंडलायुक्त ने एडीएम सिटी को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि दीनदयाल व जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ व मरीजों को खाना, नाश्ता समय से उपलब्ध कराया जाए। जिला अस्पताल में उन लोगों को भर्ती किया जाए, जो सीटी स्कैन कराकर दीनदयाल अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनका सबसे पहले एंटीजन किट के माध्यम से टेस्ट कराया जाए। साथ ही जितने भी कोविड-19 संदिग्ध मरीज हैं, वो मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती किए जाएंगे। दीनदयाल व जिला अस्पताल में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बोर्ड लगाए जाएं।
बता दें कि जिला अस्पताल में ओपीडी पहले ही बंद की जा चुकी हैं। इमरजेंसी भी बंद करने पर विचार किया जा रहा है। दीनदयाल और जिला अस्पताल परिसर में लगे जितने भी हैंडपंप खराब हैं। उनको ठीक करने की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई। सीएमओ ने जिला अस्पताल में एक शव वाहन उपलब्ध होने व दीनदयाल में तत्काल प्रभाव से एक शव वाहन उपलब्ध कराए जाने की बात कही।
सीएचसी अतरौली में मरीजों को नहीं मिल रहा पानी
सीएचसी अतरौली में कोरोना मरीजों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां भर्ती श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि उनकी उम्र 50 वर्ष है। अतरौली में रविवार रात को भर्ती हुए थे। कमरा संख्या 122 में बेड नंबर तीन पर उनको रखा गया है। अस्पताल में सैनिटाइजेशन नहीं होता है। इसके अलावा, पानी की किल्लत है। अस्पताल में आरओ मशीन लगी है। मगर, सप्लाई नहीं है। तीसरी मंजिल पर पानी लेने जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें