फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क और सैनिटाइजर बांटकर कोरोना के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
मास्क और सैनिटाइजर वितरण करते राहुल सैनी, सोनू सक्सेना, गिरीश, दुष्यंत व अन्य । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से जरा सी राहत मिलने के बाद लापरवाही फिर भारी पड़ने लगी है। ऐसे में लोगों को मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेसिंग का महत्व समझाया गया और उनको मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहा के पास अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर कलर्स ऑफ साड़ी सुहाग शोरूम की संचालन टीम ने 1500 लोगों को मास्क वितरित किए।
साथ ही 200 लोगों को सैनिटाइजर की शीशियां बांटी। कलर्स ऑफ साड़ी सुहाग के मालिक सागर अरोरा, मैनेजर राहुल सैनी व कर्मचारी बलवीर, सोनू सक्सेना, गिरीश, दुष्यंत भारद्वाज ने बिना मास्क लगाए गुजर रहे राहगीरों, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों व अन्य वाहन चालकों को रोक कर कोरोना के प्रति जागरूक किया। सागर अरोरा ने लोगों को बताया कि कोरोना की दूसरी लहर आ गई है। हर रोज देश में करीब 50 हजार मामले मिल रहे हैं। अलीगढ़ की जनता ने एक साल पहले लंबा लॉकडाउन झेला है। वैसा लॉकडाउन फिर न लगे, इसके लिए हमें खुद से जागरूक होना पड़ेगा। बिना मास्क लगाए घर से न निकलें। लोगों ने भी उनकी बातों से सहमति जाहिर की और मास्क के नियमित इस्तेमाल का प्रण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें