फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेट शुभेंदु पाठक को दी गई मूर्खाधिराज की उपाधि

विज्ञापन
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन द्वारा आयोजति होली मिलन समारोह में उपस्थित अधिवक्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सिविल कोर्ट की दि सिविल बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शुभेंदु पाठक को मूर्खाधिराज की उपाधि देकर अधिवक्ताओं ने हंसी ठिठोली की। यहां गीत-संगीत के साथ सांस्कृतिक नृत्य की त्रिवेणी भी बही।
विज्ञापन

अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राम सिंह ने की। संचालन नरेंद्र शर्मा व केके तिवारी ने किया। इस मौके पर मो. तारिक, नीरज शर्मा, योगेश कुमार, अनिल राज, बैजू सनम, अनिल वर्मा, सतीश कुमार, संजय वार्ष्णेय, महेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, वरुन राघव, नीरेश शर्मा, जयहिंद शर्मा, नंदराम पाठक, रोहताश अग्रवाल, कुसुम गुप्ता, आरडी राजपूत, बीपी सिंह, जेपी सिंह, आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
अनिल वर्मा के होली गीतों पर झूमे अधिवक्ता
दि अलीगढ़ सिविल बार एसोसिएशन अलीगढ़ रजिस्टर्ड ने शुक्रवार को उपाध्यक्ष जीसी सिन्हा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें गायक अनिल वर्मा ने ब्रज के होली गीत सुनाए तो अधिवक्ता झूम उठे। इस मौके पर माधव सिन्हा, अतुल सिन्हा, गोकुलेश सिन्हा, अजय गौड़, नवजीत राज, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, महेश कुमार, अनूप मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें