फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कई केंद्रों पर मिलीं अव्यवस्थाएं, 15 मिनट देरी से बंटा पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न परीक्षा केंद्रों का शनिवार को कुलपति और परीक्षा नियंत्रक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और संचालन में खामियां सामने आईं। एक केंद्र पर पेपर भी 15 मिनट की देरी से बंटा। इस पर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन




श्री बाबू सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, हाथरस में मानक के अनुसार कक्ष निरीक्षक तैनात नहीं पाए गए। परीक्षा दोपहर तीन बजे से होनी थी, लेकिन 3:15 बजे तक पेपर नहीं बंटा। छात्र सिटिंग प्लान के अनुसार नहीं बैठे थे। केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य अनुपस्थित थे। बिजली, जनरेटर, साफ-सफाई, प्रयोगशाला, शौचालय व खिड़कियों की व्यवस्था नहीं पाई गई।



मां भगवती कॉलेज, अलीगढ़ और डीसीएस मेमोरियल कन्या महाविद्यालय में भी फर्नीचर, साफ-सफाई, योग्य कक्ष निरीक्षक, अनुमोदित शिक्षक, प्रयोगशालाएं, जनरेटर व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया गया। डीसीएस कॉलेज में यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि महाविद्यालय का संचालन और प्रशासनिक जिम्मेदारी किसके पास है। अनुमोदित शिक्षकों की सूची भी उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन




वहीं सीपीएस गर्ल्स कॉलेज, हाथरस और महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत संतोषजनक पाई गई, जहां सीसीटीवी, कक्ष निरीक्षक, साफ-सफाई व कंट्रोल रूम की व्यवस्था मौजूद थी। निरीक्षण के बाद कुलपति प्रो. एनबी सिंह व परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि में किसी भी छात्र-छात्रा से कोई शिकायत न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें