इस दौरान सभी न्यायालयों में सुलह समझौते के आधार पर 31360 वादों का निस्तारण कर 21 करोड़ 59 लाख 86 हजार 787.59 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं बैंक व प्रशासन द्वारा प्री-लिटिगेशन के माध्यम से 78911 वादों का निस्तारण कर 192542450 रुपये प्रतिकर राशि तय की गई। इससे पहले जिला जज संजीव कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रणधीर सिंह, वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी विवेक त्रिपाठी, एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी जय सिंह पुण्ढीर व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज संजीव कुमार ने कहा कि लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा होता है। प्राधिकरण सचिव नितिन श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
स्थायी लोक अदालत में 23 वाद निपटाए गए
स्थायी लोक अदालत की पीठ में अध्यक्ष शंकरलाल, वरिष्ठ सदस्य सत्यदेव, सदस्य आरती ने सुलह-समझौते के आधार पर 23 वादों का निस्तारण कराया। अवार्ड धनराशि 2281803 का अर्थदंड वसूला। वहीं एक पीडि़त हरिवंश कुमार को 465803 का भुगतान भी दिलाया।
ये रहे मौजूद
इस आयोजन में एडीजे हरविंद्र सिंह, सुरेन्द्र मोहन सहाय, राकेश वशिष्ठ, प्रवीन कुमार पांडेय, संजय कुमार यादव, ऋषि कुमार, अभिषेक कुमार बागडिय़ा, पारूल अत्री, रवीश अत्री, नवल किशोर सिंह, विनय तिवारी, नूपुर ज्ञानेन्द्र सिंह-द्वितीय, रजनेश कुमार, अमित कुमार तिवारी, विकास श्रीवास्तव-द्वितीय, वीरेंद्र नाथ पाण्डेय, राजीव शुक्ला अंजू राजपूत, राघवेन्द्र मणि, रचना, लघुवाद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, सीजेएम शिवम कुमार, सिविल जज गजेंद्र सिंह, एसीजेएम प्रिया कुमारी राय आदि मौजूद रहे।