गांव मृगोला में ट्रैक्टरों की ताकत आजमाने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाने लाकर दोनों पक्षों के चारों लोगों को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि गांव मृगोला निवासी बौबी, उसके रिश्तेदार रिंकू और रूम सिंह व सौरव निवासी गांव फुसावली बृहस्पतिवार की देर शाम गांव में ही अपने-अपने ट्रैक्टरों को एक-दूसरे से विपरीत दिशा में बांधकर ट्रैक्टरों की ताकत की जोर आजमाइश कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों ने हार-जीत की शर्त भी लगाई थी तभी विवाद हो गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चार लोगों को पकड़ कर शांतिभंग में जेल भेज दिया गया है।