कस्बा दादों में कुश्ती दंगल में दाव पेच लगाते खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
कस्बे में दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। मुख्य मुकाबला रिंकू पहलवान हीरापुर मानई अलीगढ़ और रॉकी पहलवान जहांगीराबाद बुलंदशहर के बीच हुआ। रिंकू पहलवान ने रॉकी पहलवान को चित कर बाजी मार ली। ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह राजपूत, अमर सिंह यादव, राम बृजेश, सत्यवीर सिंह, तोताराम पहलवान, सालम पहलवान आदि मौजूद रहे।