क्वारसी थाना क्षेत्र के रामनगर की रहने वाली 20 वर्षीय शालिनी, पुत्री प्रेमपाल का कल शाम को अपनी बड़ी और एक छोटी बहन से कपड़ों को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद शालिनी को मां ने उसे फटकार लगा दी थी।
इसी से आहत होकर शालिनी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां देर रात को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जिसमें विषाक्त खाने की पुष्टि हुई है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।