न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई घटना के विरोध में आईएमए अलीगढ़ ने आज काला दिवस मनाया। इस दौरान जिला चिकित्सालय, दीन दयाल अस्पताल, और जिला महिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
होटल आभा में आयोजित आपातकालीन बैठक में आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि प. बंगाल में जो घटना हुई वह न केवल निंदनीय है बल्कि आक्रोशित करने वाली है। आईएमए इस कांड के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग करता है। इस दौरान शहर के चिकित्सकों की पूर्ण सुरक्षा की मांग की गई।
बैठक के बाद सभी चिकित्सक जिलाधिकारी कार्यालय गए, जहां उनकी अनुपस्थिति में एडीएम सिटी राकेश मालपानी को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार, सचिव डॉ. सुवेक वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष डॉ. भरत वार्ष्णेय, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. विभव वार्ष्णेय, डॉ. सीपी गुप्ता, डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. नागेश वार्ष्णेय, डॉ. नवीन जैन, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय, डॉ. अजय सिंघल, डॉ. राजीव वार्ष्णेय, डॉ. संजय तायल, डॉ. नम्रता भारद्वाज, डॉ. नीति गोयल, डॉ. जीपी वार्ष्णेय,़ डॉ. एसके सिंघल, डॉ. राम बिहारी, डॉ. अवधेश, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. अरुण माहेश्वरी, डॉ. दिनेश गुप्ता, ़डॉ. नितिन अग्रवाल उपस्थित थे।