लोक अदालत में विवेक त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 04 वादों का निस्तारण कर 2430026 रुपये की धनराशि वसूल की गयी। जय सिंह पुंढ़ीर, पीठासीन अधिकारी, मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण द्वारा 214 वादों का निस्तारण कर 127361000 रुपये प्रतिकर धनराशि का एवार्ड घोषित कर दुर्घटनाग्रस्त परिवार के सदस्यों को दिलायी गयी। मनोज कुमार अग्रवाल, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अलीगढ द्वारा 68 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। संजीव कुमार सिंह, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-01 ने एक वाद का निस्तारण कर 500 रुपये, सुभाष चंद्रा अष्टम, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) द्वारा 08 वाद का निस्तारण कर 4000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। सुरेंद्र मोहन सहाय, अपर जिला जज (पोक्सो) द्वारा 09 वाद का निस्तारण कर 4000 रुपये अर्थदंड वसूल किया। प्रवीन कुमार पांडेय, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) द्वारा विद्युत अधिनियम के 157 वाद निस्तारित कर 562000 रुपये अर्थदंड वसूल किया। संजय कुमार यादव प्रथम, अपर जिला जज (गैंगस्टर) ने 03 वाद का निस्तारण किया। ऋषि कुमार, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-05 ने 02 वाद का निस्तारण कर 4000 अर्थदंड वसूल किया गया। अभिषेक कुमार वागडिया, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-08 ने 10 वाद का निस्तारण कर 9000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। नवल किशोर सिंह, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-06 ने 01 वाद का निस्तारण कर 10000 अर्थदंड वसूल किया गया। प्रदीप कुमार राम, अपर जिला जज (पोक्सो) ने एक वाद का निस्तारण कर 500 रुपये, रजनेश कुमार अपर जिला जज कोर्ट संख्या-11 ने 01 वाद का निस्तारण कर 20000 अर्थदंड वसूल किया। अमित कुमार तिवारी, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-14 ने 02 वाद का निस्तारण कर 117320 अर्थदंड वसूल किया गया। वीरेंद्र नाथ पांडेय, अपर जिला जज (पोक्सो) कोर्ट संख्या-03 ने 05 वाद का निस्तारण कर 4500 अर्थदंड वसूल किया। राजीव शुक्ला, अपर जिला जज (पोक्सो) कोर्ट संख्या-01 ने 03 वाद का निस्तारण कर 1500 अर्थदंड वसूल किया गया। अंजू राजपूत, अपर जिला जज (एफटीसी) कोर्ट संख्या-01 ने 01 वाद निस्तारण कर1000 अर्थदंड वसूल किया गया। राघवेंद्र मणि, अपर जिला जज (एफटीसी) कोर्ट संख्या-02 द्वारा 04 वाद का निस्तारण कर 41500 अर्थदंड वसूल किया गया। अशोक कुमार सिंह नवम, लघुवाद न्यायाधीश द्वारा 13 वाद का निस्तारण किया गया। शिवम कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 14470 वादों का निस्तारण कर 331700 अर्थदंड वसूल किया गया। प्रशांत शुक्ला, सिविल जज (सी.डि.) द्वारा 25 वादों का निस्तारण कर 17116006-71 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। गजेंद्र सिंह, एसीजेएम कोर्ट संख्या-01 द्वारा 1684 वादों का निस्तारण कर 53220 अर्थदंड वसूल किया गया। कृति सिंह, अपर सिविल जज(सी.डि.) कोर्ट संख्या-01 द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया। प्रिया कुमार राय, एसीजेएम कोर्ट संख्या-03 द्वारा 2076 वाद का निस्तारण कर 8040 अर्थदंड वसूल किया। शिवांग सिंह, एसीजेएम (रेलवे) द्वारा 856 वाद का निस्तारण कर 147190 अर्थदंड वसूल किया गया। यशपाल वर्मा सिविल जज(सी.डि.)/ एफटीसी द्वारा 20 वाद का निस्तारण किया गया।