फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गुजरात से नाराज होकर अलीगढ़ पहुंची किशोरी, बोली-पापा के कहने पर उतरी थी ट्रेन से

Thu, 23 Oct 2025 04:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वह घर से अपनी मम्मी- पापा से नाराज होकर बड़ोदरा स्टेशन से गाड़ी संख्या 12911 हरिद्वार एक्सप्रेस से आई थी। जब उसकी गाड़ी अलीगढ़ पहुंचने वाली थी तो उसने अपना मोबाइल फोन ऑन किया तो 10 मिनट बाद पापा का फोन आया।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बडोदरा से परिजनों से नाराज होकर अलीगढ़ पहुंची एक किशोरी को कंट्रोलर की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन से तलाश लिया।

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोलर से सूचना मिली कि बड़ौदा से नाराज होकर 17 वर्षीय किशोरी अलीगढ़ स्टेशन पहुंच गई है। इस पर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल छाया भारद्वाज ने रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में चेकिंग के दाैरान किशोरी बैठी मिली। रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त फोटो से बच्ची का फोटो से मिलान किया तो सही पाया गया।
विज्ञापन


किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वह घर से अपनी मम्मी- पापा से नाराज होकर बड़ोदरा स्टेशन से गाड़ी संख्या 12911 हरिद्वार एक्सप्रेस से आई थी। जब उसकी गाड़ी अलीगढ़ पहुंचने वाली थी तो उसने अपना मोबाइल फोन ऑन किया तो 10 मिनट बाद पापा का फोन आया। उन्होंने उससे पूछा तो उसने बताया कि वह अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने वाली है। पापा के कहने पर वह गाड़ी से स्टेशन पर उतर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें